बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व मे बीजेपी कार्यकर्ता मिले जिलाधिकारी से, कोटी कालोनी स्थित दुकानों का टेंडर करवाया निरस्त

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : गुरुवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से भेंट की. 

राजेश नौटियाल ने जिलाधिकारी से कोटी कालोनी मे पर्यटन बिभाग द्वारा बनाई गई दुकानों के टेंडर के निरस्तीकरण की मांग की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन दुकानों पर सबसे पहला अधिकार वहीं के स्थानीय लोगो का होना चाहिए जिन्होंने उस वक्त वहां पर संघर्ष किया जिस वक्त वहां पर्यटक ना के बराबर था और आज बाहर के लोग उक्त दुकानों को संचालित करेंगें यह न्याय संगत नही हैं. 

जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए टेंडर निरस्तीकरण के आदेश जारी कर दिये जिस पर जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी का आभार ब्यक्त किया हैं. 

इस मौके पर सभासद विजय कठैत,  सभासद पवन शाह सभासद,  बब्बर सिंह पंवार, लक्ष्मी थपलियाल व नितिन कंसवाल उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top