राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल के छात्रों को बाँटे स्वेटर और जूते

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी : दिल्ली के गैर सरकारी संगठनों सोशल इंवेस्टिंग और साईं संस्कार फाउंडेशन की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल के सभी छात्र/छात्राओं को स्वेटर और जूते भेंट किये गए। सभी छात्र/छात्राओं को उक्त सामग्री वितरित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेन्द्र प्रसाद डोभाल ने कहा कि उक्त दोनो संस्थाओं द्वारा पहाड़ की विकट परिस्थितियों और अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को समझते हुए छात्रों को जो सहायता प्रदान की गई है उसके लिए विद्यालय परिवार एवं अभिभावक सोशल इंवेस्टिंग के सिद्धार्थ सब्बरवाल  और साई संस्कार फाउंडेशन के  तुषार मदान का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने विद्यालय के पूर्व शिक्षक  मनोज किशोर बहुगुणा का भी आभार व्यक्त किया जिनके माध्यम से उक्त संस्थाओं द्वारा छात्रों को यह सहायता उपलब्ध हुई है। 


बता दे बहुगुणा पूर्व से ही इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में निरन्तर सक्रिय रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय  के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top