Team uklive
टिहरी / देहरादून : समाजसेवी एवं उद्यमी संजय बहुगुणा लगातार सामाजिक रूप मे सक्रिय भूमिका मे रहते हैं उनकी संस्था द्वारा वेस्ट पदार्थो का उपयोग घरेलू वस्तुओ को बनाने मे करती है साथ ही धूप, अगरबत्ती भी उनकी संस्था लोकल स्तर पर तैयार कर रही है.
समाजसेवी संजय बहुगुणा ने बताया कि अपने उत्पादों को किस तरीके से बृहद स्तर पर बाजार मे उतारा जाये इसके लिए देहरादून नगर निगम मे सहायक आयुक्त शांति प्रसाद जोशी से उन्होंने मुलाकात की.
बता दे पूर्व में जोशी जी नगरपालिका चंबा में EO के पद पर कार्यरत रहे.
चम्बा कार्यकाल के दौरान शांति जोशी जी द्वारा नगरपालिका चंबा में बहुत ही सराहनीय कार्य किए गए जिसमें कूड़ा निस्तारण, भवन निर्माण व नगर में स्वच्छता संबंधी आदि कार्य और सामाजिक संगठनों से मिलकर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी मे उनकी सराहना होती है.
संजय बहुगुणा ने कहा कि वर्तमान में जोशी जी के द्वारा देहरादून में भी अच्छे कार्य किए जा रहे हैं.
बताया कि मुलाकात के दौरान मैंने अपने संस्थान के द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को किस प्रकार से बाजार उपलब्ध कराकर प्रचार प्रसार किया जाए विषय को लेकर चर्चा की. इस पर जोशी जी के द्वारा कहा गया है नगर निगम के द्वारा स्वरोजगार संबंधी और हमारे संस्थान के द्वारा बनाए गए लोकल उत्पादों अगरबत्ती धूपबत्ती टोकरी आदि को बाजार उपलब्ध करवाने का प्रयास करवाया जाएगा जिससे कि अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा ।
उनके द्वारा वेस्ट मटेरियल से तैयार टोकरी भी सहायक आयुक्त एस पी जोशी जी को भेंट की गई.
इस अवसर पर मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष संजय बहुगुणा व
नगरपालिका से सेवा निवृत रोशनलाल उनियाल ने सहयोग मार्गदर्शन के लिए जोशी जी का आभार जताया ।


