जाखणीधार ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग के जन आरोग्य अभियान की हुई शुरूआत

Uk live
0

Team uklive



नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग का जन आरोग्य अभियान की शुरूआत हो गई। प्रदेशभर में सात सितंबर सेदो अक्तूबर तक चलने वाले आरोग्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य देखभाव करेंगे। इस दौरान गंभीर बिमारी से पीडि़त व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क उपचार हेतु सलाह भी देंगे।

जाखणीधार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव में ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने जन आरोग्य अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना अटल आयुष्मान शुरू कर हर व्यक्ति को साल में पांच लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा दी है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। चिकित्साधिकारी डा. अरविंद आर्य, डा. अभिषेक सिंह फिरमाल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सात सितंबर से दो अक्तूबर तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में एएनएम, आशा से लेकर अन्य कर्मी घर-घर जाकर बीपी, सुगर, आंखों की जांच, टीबी, हिमोग्लोबिन आदि की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी देंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक दीपक पुरोहित, डा. अनीशा रमोला, डा. विमल, रतन लाल, राजेश सिंह, दीक्षा, मयूरी, अनूज परमार, शूरवीर लाल, मदन मोहन कनौजिया आदि उपस्थि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top