Team uklive
प्रतापनगर : कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने विकासखंड स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर रा० आ० इ० का० रजाखेत को मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की हमारे क्षेत्र के लिये बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है कि हमारे क्षेत्र के विद्यालय को यह अवसर प्राप्त हुआ, साथ ही विकासखंड जाखणीधार के समस्त विद्यालयों से आये शिक्षकगण और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आये छात्र-छात्राओ का आयोजक स्थल रा० आ० इ० का० रजाखेत में हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत करते हुए कहा की मेरा भी यह शौभाग्य है की इस मौके पर मुझे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकथ करने का अवसर मिला, इस प्रतियोगिता में समस्त खेल प्रेमियों (खिलाड़ियों) ने हार जीत की परवाह न करते हुए शत प्रतिशत परिणाम देने के प्रयास किये, इस तरह के खेल
प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का मनोबल और उत्सव बढ़ता है। दूर दराज से आये सभी खिलाड़ियों को मेरी और से हार्दिक शुभकामनाएं, इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं में सभी खिलाड़ियों को अवश्य भाग लेना चाये। साथ ही मैं अपने समस्त क्षेत्रवासियों की और से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने " मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति" योजना का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति" योजना में क्षेत्र के समस्त चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।


