Team uklive
टिहरी : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ एवं 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर उदयपुर संकल्प के साथ लिए गए निर्णय के अनुसार कांग्रेस जनों द्वारा पूरे जनपद में 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का विधिवत समापन जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अवतार सिंह तोपवाल एवं भाग सिंह मखलोगा जी के परिजन एवं कारगिल शहीद दिनेश बहुगुणा के परिजन एवं नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल ,सामाजिक कार्यकर्ता कमल सिंह महर, सफाई नायक राजेंद्र कुमार ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ विजय प्रताप सिंह नेगी ,डॉक्टर बीएन जोशी, खेल के क्षेत्र में देवेंद्र सिंह राणा , असद आलम, सर्वोदय नेता साहब सिंह सजवान , बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहे छात्र अखिल डंग, पत्रकारिता के क्षेत्र में गोविंद सिंह पुंडीर, गंगा दत्त थपलियाल, मधुसूदन बहुगुणा , सौरभ सिंह ,मुकेश रतूड़ी, सूर्य रमोला, मुनेंद्र सिंह नेगी ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योति प्रसाद भट्ट एवं सौबन सिंह नेगी, मुला मकसूद, सहित दो दर्जन विभूतियों को सम्मानित किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि आज इस अवसर पर हमे स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके पद चिन्हों का अनुसरण करना चाहिए तिरंगे के नीचे हम सब को प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हमें भारतीय संविधान में बताए हुए मार्ग पर चलते हुए देश में सामाजिक समरसता का भाव बनाए रखना है ।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ,सूरज राणा ,नरेंद्र चंद रमोला, विक्रम सिंह पवार ,विजय सिंह गुनसोला, याकूब सिद्दीकी ,,सोबन सिंह नेगी, साहब सिंह सजवान ,दर्शनी रावत ,अनीता रावत ,मुर्तजा बैग, मुरारीलाल खंडवाल ,,मान सिंह रौतेला ,, प्रधान धारकोट श्री नेगी जी ,महेश जोशी ,रोशन नौटियाल,, राय सिंह रावत ,लखबीर सिंह चौहान मनीष कुकरेती ,नवीन सेमवाल ,पुरुषोत्तम दत्त पंत ,,संतोष आर्या अजय रावत आदि लोग उपस्थित थे



