Team uklive
रिखणीखाल : आये दिन रिखणीखाल,ढाबखाल के बाजारों में कुछ न कुछ रोज की घटना होती रहती है।ये वाक्या है दिनांक 29/07/2022 का ,जब एक युवक व युवती ढाबखाल बाजार में घूमते व टहलते मिले तो गाँव वालों का माथा ठनका,और उन्होंने उनसे पूछताछ शुरू की,ये युवक जिसका नाम मोनू पुत्र फूल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी शिकोहपुर,हरिद्वार तथा युवती सानिया पुत्री तारीफ उम्र 21 वर्ष निवासी मेहूवाला,देहरादून दोनों ढाबखाल बाजार में दिखाई दिये।ये आपस में हल्की मारपीट भी कर रहे थे,जिससे ग्रामीणों को संदेह हुआ।फिर ये रात्रि विश्राम के लिए कमरा भी मांग रहे थे जिसे ग्रामीणो ने कमरा देने से साफ मना कर दिया।ये संदिग्ध व ओछी हरकत होने पर शक और गहरा गया।
उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इन दोनों को रिखणीखाल थाना को रैफर कर दिया।ये जानकारी स्थानीय ग्रामीणो से मिली है।
देखना अब ये है कि रिखणीखाल,ढाबखाल दिन प्रतिदिन बाहरी लोगों का ठगी का व्यापारिक केन्द्र तथा आशिकों का अड्डा व मनोरंजन स्थल बनता जा रहा है।समय रहते इस घटनाओं पर लगाम न लगी तो भविष्य में कुछ भी आपराधिक वारदातें हो सकती हैं।
क्या जिला प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने में सफल हो पायेगा?


