लाखों के चोरी के जेवर व नगदी संग तीन चोर किए गिरफ्तार

Uk live
0

गणेश पुजारा 




खटीमा : खटीमा कोतवाली क्षेत्र के कुटरी गांव में जून माह में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। खटीमा पुलिस ने लाखो के चोरी के सोने चांदी के जेवर व नगदी के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने एक तमंचा व पांच जिंदा कारतूस भी किए बरामद। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपी चोरों को भेजा जेल।

उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली खटीमा पुलिस को दो माह पूर्व हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। खटीमा सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि खटीमा कोतवाली क्षेत्र के कुटरी गांव में होशियार सिंह के यहां घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा 26 जून को चोरी की गई थी। जिसमें लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर व 5000 की नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने जिस में मुकदमा दर्ज कर चोरी के खुलासे के लिए टीम बनाई थी। मुखबिर की सूचना पर खटीमा पुलिस ने चोरी का जेवर बेचने पीलीभीत जा रहे हैं एक मोटरसाइकिल पर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस को होशियार सिंह के घर से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर मिले है। वहीं पुलिस को कासिम नाम के चोर के पास से एक 315 बोर का तमंचा मिला वह पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। खटीमा पुलिस ने पकड़े गए तीनों चोरों को न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।


भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ खटीमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top