वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : पहाड़ो में लगातार हो रही वर्षा से जंहा किसानो के लिए लाभदायक साबित होता दिख रहा है. वही दूसरी और गंगोत्री नेशनल हाइवे भी हर दिन बंद हो रहा है. जिससे यात्रिओं व् आम जनमानस को घंटे -घंटे सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है. हालाँकि बीआरओ के द्वारा नेशनल हाइवे को खोला जा रहा है.
लगातार भारी वर्षा व् पहाड़ी से पत्थर आने से बीआरओ को सड़क खोलने में परेशानी भी झेलनी पड़ रही है.सुक्खी टॉप बंद होने से वाहनों की लम्बी कतारे लगी हुई है. बीआरओ का कहना है सांय चार बजे तक सुक्खी टॉप को खोल दिया जायेगा.
गंगोत्री नेशनल हाईवे रात भर वर्षा होने से कई जगह बंद. धरासू , बन्दरकोट , सुखी टॉप के में बरसाती नाला आने से जगह जगह बंद पड़े हैं. बीआरओ सुबह से जगह जगह मार्ग खोलने में लगा हुआ है.एक दर्जन से अधिकांश ग्रामीणक्षेत्रों के मार्ग भी बंद पड़े हैं.


