ब्यापार मण्डल ने मनाया 75 वा स्वतंत्रता दिवस

Uk live
0

Team uklive




 नई टिहरी : आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर टिहरी ब्यापार मण्डल ने सुमन पार्क नई टिहरी मे हर्सोल्लास के साथ झंडा फहराया. 

ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ज्योति डोभाल ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सन 1947 को अंग्रेजो से हमारे भारत वर्ष को आजादी मिली थी जिसमे उस समय के महान नायको की भूमिका महत्वपूर्ण रही जिन्होंने अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया. 

आज आजादी के 75 वें दिवस को देश जश्न के साथ मना रहा है जो हमारे लिए गौरव की बात है. 

प्रदेश संयुक्त मंत्री दिनेश डोभाल, प्रदेश मंत्री अब्दुल अतीक ने कहा कि आज पूरे देश मे वैसा ही जश्न मनाया जा रहा है जैसा 1947 मे मनाया गया था. 

इस मौके पर ब्यापार मण्डल ने सभी का मुंह मीठा किया. 


इस मौके पर अध्यक्ष ज्योति डोभाल, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज चमोली, प्रदेश संयुक्त मंत्री दिनेश डोभाल, प्रदेश मंत्री अब्दुल अतीक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष भरत, हरिकृष्ण लाम्बा, दिनेश चौहान, लक्ष्मी उनियाल, सुधीर जखमोला सहित काफी संख्या मे ब्यापारी उपस्थित रहे. 

वहीं बीजेपी अल्पसंख्यक के मण्डल अध्यक्ष असगर अली के नेतृत्व मे टिन शेड बौराड़ी मे झंडा फहराया गया जिसमे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. 



इस मौके पर वकील अहमद, बीना देवी,भारती, तस्वार, राजू,कयूम प्रधान, बाबू हसन, नफीसा खातून, भूरा सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top