श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में गुलदार पार्क के बाथरूम में फंसा

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह श्रीनगर गढ़वाल 



श्रीनगर :  श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में एक गुलदार पार्क के बाथरूम में फस गया। जिसके बाद पार्क समेत आस-पास के इलाके मेंअफरा-तफरी का महौल बन गया। देखिये रिर्पोट -


पार्क के बाथरूम में कैंद गुलदार। पार्क में अफरा-तफरी का महौल, कोई छत सेतो कोई खिड़की से झांकता। तस्वीरें हैं श्रीनगर गढ़वाल की यहॉ गुलदार पार्क के बाथरूम में कैंद हो गया। जिसके बादयहॉ घूमने व आस-पास के लोगों में दहशत का महौल बन गया। मौके पर पहुॅचीपुलिस टीम ने किसी तरह भीड़ को पार्क से बाहर निकाला। वहीं वन विभाग की टीमगुलदार को रेस्क्यू करने में जुट गई। जानकारी के अनुसार गुलदार सुबह-सुबहबाथरूम में आराम फरमा रहा था तभी एक व्यक्ति बाथरूम के अंदर घुस ही रहा था किउसने गुलदार को अंदर बैठे हुये देख लिया और फिर दरवाजा बंद कर गुलदार को अंदर कैंद कर दिया।


इसके बाद मौके पर पहुॅची पुलिस व वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुट गई। गुलदारको बिना बैहोश किये बाथरूम से रेस्क्यू करना वन विभाग के लिये चुनौतीपूर्ण बनाहुआ था। लेकिन कड़ी मसक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैंद कर लिया गया।


वहीं लगातार आवासीय बस्तियों की और आ रहे गुलदारों को पर्यावरणविद सही नहींमान रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की घटनायेें जंगलों में आग लगने व मानवगतिविधियों के बढ़ने से हो रहा है। पर्यावरणविद् जानवरों व इंसानों के बीच संघर्ष को पर्यावरण व जंगली जानवरों के पारिस्थतिकी तंत्र पर पड़ रहे दुस्प्रभाव का कारण मान रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top