Team uklive
टिहरी : नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मत्रालय भारत सरकार) जौनपुर ब्लॉक टिहरी द्वारा सकलाना क्षेत्र के हटवाल गाँव नागराजा मदिर में हरेला कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के वृक्षो का रोपण किया गया,हरेला कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में वृक्षारोपण के माध्यम से मनाया जा रहा है। पर्यावरणविद डा. त्रिलोक चंद सोनी जी द्वारा भेट किये गए वृक्षों को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा रोपे गये और सरक्षण का जिम्मा लिया। जिसमें वटवृक्ष, वोटल ब्रश, अनार आदि के वृक्षारोपण किया गया। ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने बताया कि इस समय पूरे प्रदेश भर में हरेला कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। तो हम भी हरेला कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करेगे। और वृक्षारोपण के साथ साथ वह जो पेड़ लगायेंगे उसका सरक्षण भी हो इसके लिए भी जागरूक अभियान भी चलायेंगे और इस पृथ्वी को हरा भरा बनने का संकल्प लिया।वही राजपाल सिंह द्वारा बताया गया कि पेड़ हर साल लगते हैं लेकिन उनका सरक्षण नहीं हो पाता हमे पेड़ लगाने के साथ साथ उनके सरक्षण भी करना जरूरी है, ताकि जयादा से ज्यादा पेडो का सरक्षण हो सके,एक पेड़ सौ पुत्र समान के वाक्य को पूर्ण हो। वृक्षारोपण में, दीप सिह, नवीन सिंह, आयुष, अरूण, हुकम सिंह, अर्जुन सघ्या , ज्योति उपस्थित रहे।


