नानकमत्ता पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Uk live
0

राजेश पसरीचा 



नानकमत्ता : जनपद उधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान मंजूनाथ टी सीके दिशा निर्देश में जनपद में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान में उधम सिंह नगर लगातार अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अभियान चला रही है जिसमें अभी तक काफी सफलता हाथ लगी हैं इसी कड़ी में कल 17 जुलाई 2022 को थाना नानकमत्ता क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देश पर थानाध्यक्ष नानकमत्ता द्वारा नशीली दवाओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके पास से काफी संख्या में नशीली गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए गए व एक प्लैटिना मोटर साइकिल भी बरामद की गई है थानाध्यक्ष के सी आर्य ने बताया कि अभियुक्त कश्मीर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी सुंदरपुर थाना नानकमत्ता जो कि 41 वर्षीय है जिसके पास से कागज के गत्ते में कुछ नशीली दवाएं बरामद की गई साथ ही एक बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया थानाध्यक्ष के सी आर्य ने बताया कि भविष्य में भी अभियान चलता रहेगा यदि कोई भी नशे का कारोबार करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी थाना क्षेत्र नानकमता द्वारा सराहनीय कार्य करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा  थानाध्यक्ष के सी आर्य व  पूरी टीम को बधाई दी.


  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top