बड़ी खबर : रूस सेना की गोलीबारी से एक भारतीय की हुई मौत

Uk live
0

Team uklive

 नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच कई दिनों से युद्ध निरंतर चल रहा है। इस युद्ध में लोग मारे भी जा चुके हैं। इसी बीच शिक्षा ग्रहण हेतु यूक्रेन में गये हुए एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हो गई है। मृतक छात्र कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला है। इस छात्र की उम्र 21 साल बताई जा रही है। मृतक छात्र का नाम शेखारप्पा ज्ञानगौदर उर्फ नवीन है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top