नाबालिक किशोरी से दुराचार मामले मे दो अभियुक्त गिरफ्तार

Uk live
0

 Team uklive


टिहरी: टिहरी गढ़वाल शर्मसार करने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां 14 साल की किशोरी का अहरण कर उसके संग रेप की वारदात का मामला सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार नई टिहरी के बौराड़ी में  मंगलवार को एक 14 साल की किशोरी गायब हो गई, जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन  उसका पता नहीं चला। 

जिसके बाद लड़की के पिता ने नई टिहरी पुलिस थाने में उसकी लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लड़की की खोजबीन की। 

काफी तलाश के बाद लड़की को खोज निकाला गया. 

बताया जा रहा है कि मामले में शक होने पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अलीम ओर अजरुदीन निवासी मंडावर बिजनौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लड़की को बौराड़ी से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया। मेडिकल में किशोरी से रेप की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल है। जिसकी तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top