गंगोत्री विधान सभा से कांग्रेस पार्टी में सदस्यता अभियान लगातार जारी

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : गंगोत्री विधानसभा में पूर्व गंगोत्री विधायक कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण पर आस्था व्यक्त कर कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने का सिलसिला लागातार जारी है।

जिस क्रम में आज ग्राम नेताला से अतर सिंह पंवार होटल गंगापुत्र वालों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता गृहण की।

आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश सचिव मुकेश पंवार ने भी पूर्व विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा।

इसके अलावा धराली से विमल पंवार, बगियालगांव से मोहन लाल, सुरेश भट्ट , रोशन लाल, रामलाल, शमशेर खान, मक्खन लाल, रोशन लाल, भानु प्रकाश ग्राम खांड से किशन चित्राण, सुनील चित्राण, गोफियारा से राजू लाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने कांग्रेस में सम्मिलित हुए लोगों का स्वागत कर कहा कि जिस विश्वास से आप सब मुझसे जुड़े हो उसे अक्षुण रखने को हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top