रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : भारी ठंड के बीच बिभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता गृहण की।
सदस्यता गृहण करने वालों में विकासखंड डुंडा के ज्येष्ठ उप प्रमुख अनूप चौहान ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता गृहण की।
इसके अलावा वीरपुर डुंडा/बागोरी से पूर्व सैनिक धीरज रावत ने पूर्व विधायक पर आस्था व्यक्त कर पार्टी की सदस्यता गृहण की।
बरसाली बड़ेथी से प्रताप सिंह चौहान, ज्ञानसू से शीतल वर्मा, पाव बरसाली उपेंद्र रावत, आलेंद्र, त्रेपन सिंह, ग्राम गेंवला से दीपचंद रमोला, महावीर कुमाई, नवीन कुमार, अर्जुन कुमाई, नरेश कुमार, कुलवीर, नितिन कुमार, गंगेश, सुरेश, राकेश, पंकज, रजत कुमाई, आकाश रजवार।
जखारी से सूरज उनियाल, अजय नौटियाल, कुलदीप नौटियाल, गोपाल नौटियाल, अखिलेश उनियाल, सतीश उनियाल, आनंद उनियाल, गजोली केलसू से दुर्गेश खंडूड़ी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, पालिका सभाषद देवराज बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे ।

