रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : गंगोत्री विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश चौहान को पार्टी से टिकट फाइनल करते ही पार्टी के अंदर ही बगावती सुर देखने को मिला. जिसमे अन्य भाजपा नेताओ ने बगावती सुर अंदर खाने देखने को मिल रहा था.
बात करे भाजपा के नेता पवन नौटियाल कि. इन्हे शत प्रतिशत यकीन था. इस बार भारतीय जनता पार्टी इन्हे पार्टी से टिकट देगी. आला कमान द्वारा टिकट इस बार सुरेश चौहान को दे दिया गया. इस पर पार्टी के अन्य नेता अंदर खाने आला कमान से नाराज दिख रहे थे. भाजपा नेता पवन नौटियाल ने सोशल मीडिया से यह घोषणा भी कर दी थी. कि आने वाले 25 तारीख को निर्दलीय का पर्चा भर कर निर्दलीय चुनाव गंगोत्री विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे.
इस प्रकिया को देखते हुए सुरेश चौहान आज पवन नौटियाल से मिले. आपसी बातचित करके दोनों नेताओ ने एक रास्ता निकाला. पवन नौटियाल ने फिर से सोशल मीडिया के जरिये कहा. मै पूर्ण रूप से सुरेश चौहान को समर्थन दूंगा व् भाजपा पार्टी को विजय कि और ले जाऊंगा. व् अपने समर्थको के साथ इस चुनाव में कमल के फूल व् सुरेश चौहान को विजय कि और ले जायेंगे.

