विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षक डाॅ. शम्भू प्रसाद नौटियाल को ग्रीन एजुकेटर अवार्ड

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : ब्रिक्स इंटरनेशनल फोरम एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल गो ग्रीन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज भंकोली में कार्यरत विज्ञान शिक्षक डाॅ. शम्भू प्रसाद नौटियाल को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्रीन एजुकेटर अवार्ड प्रदान किया गया। 


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कल्चर मैनेजर अमरदीप सिंह पानेसर ने बताया कि डाॅ. शम्भू प्रसाद नौटियाल विगत 10 वर्षो से हिमालय की इकोलाॅजी एवं जैव विविधता संरक्षण पर शोध व नवाचार कर रहे हैं जिस हेतु इन्हें सम्मान दिया गया। 


हाल ही में ग्लोबल गो ग्रीन मिशन के तहत कार्यक्रम में भी इनके द्वारा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों को जैव विविधता संरक्षण में व्याख्यान व प्रायोगिक जानकारियां प्रदान की गयी। समारोह में आयुष एन्टरप्राइज के  संरक्षक व सेवानिवृत खंड विकास अधिकारी पी एन भट्ट ने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है जब गांव का विकास होगा व पर्यावरण का विनाश रूकेगा। 


भारत की खुशहाली के लिए गांव, जल, जंगल, पर्यावरण व जैवविविधता बचाने के लिए युवाओं को आगे आकार शोध व संकल्प के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। पर्यावरण व शिक्षा में कार्य करने वाले डाॅ. शम्भू प्रसाद नौटियाल को इससे पूर्व यूपी, हरियाणा तथा राजस्थान में भी विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया।


 इस अवसर पर ब्रिक्स इंटर नेशनल फोरम के समन्वयक दक्ष गोयल, पियूष त्यागी, मैनेजिंग डायरेक्टर भुवन चन्द्र भट्ट व विश्व विद्यालय के छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top