प्रथम बौराड़ी बिग बैश" ड़बल विकेट क्रिकेट टुर्नामेंट, राकेश-आशुतोष की जोड़ी के नाम रहा

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : आओ युवाओं, मैदान चलें.. मुहिम के तहत युवाओं को खेल के मैदान से जोडने के उद्देश्य से , डॉo एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच - टिहरी एवम् सम्राट स्पोर्टस एकेडमी के तत्वाधान में, एक दिवसीय "प्रथम बौराड़ी बिग बैश" ड़बल विकेट क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजान किया गया, जिसमे कुल 16 टीमो को शामिल किया गया ! टूर्नामेंट का उद्दघाटन मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल के द्वारा रिबन काटकर किया गया, और आयोजन  समीति की तरफ से मुख्य अतिथि का  फूलमालायों से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया !  पहला मुकाबला नितिन सिलवाल-विजय की जोड़ी और मोहित-माही की जोड़ी के बीच खेला गया ! ज़िसे नितिन-विजय ने 09 रनो से जीता !
टूर्नामेंट का फाईनल मुकाबले में राकेश-आशुतोष एवं राहुल-प्रमोद की जोड़ी ने जगह बनाई , रोमांचक मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी करते हुये राकेश-आशुतोष ने प्रथम बौराड़ी बिग बैश का खिताब अपने नाम किया ! ज़िन्हे समापन समारोह के मुख्य आतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख थौलदार - खेम सिंह चौहान जी ने विजेता ट्रोफी व धनराशि देकर सम्मानित किया व भविष्य की की शुभकामनाये दी !

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  अशद आलम,  प्रदेश
 सचिव राजेश नेगी, शहर अध्यक्ष विपिन जैन ,सतीश चमोली, संतोष आर्य, अमित नेगी, हितेश, शहर उपाध्यक्ष-फहाद शेख , शहर सचिव ईमरान अली , अर्जुन बलूनी, संजय घिल्डीयाल, अमित बिष्ट , विकास गुसाई , दिवाकार बेलवाल आदि  उपस्थित थे  !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top