Team uklive
चम्बा : नगर पालिका परिषद चंबा एवं जिला प्रशासन द्वारा उप जिलाधिकारी टिहरी के नेतृत्व में प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विरुद्ध चलाया गया अभियान। आज दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को नगर पालिका परिषद चंबा द्वारा उप जिलाधिकारी महोदय टिहरी के नेतृत्व में प्लास्टिक,पॉलिथीन एवं
थर्माकोल आदि उपयोग करने वालों से अर्थदंड एवं जुर्माना वसूला गया।
नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन उपयोग करने पर 20 चालान करते हुए 22 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया एवं 8700 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी शिव कुमार सिंह चौहान,राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश नौटियाल , राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह पवार, थाना प्रभारी पंकज देवरानी, सहायक लेखाकार जगदीश प्रसाद सकलानी, ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश तिवारी,हरीश भट्ट, पवन सेमवाल, गब्बर बिष्ट, अनुज सजवान, सूरज पयाल आदि उपस्थित रहे।

