रिपोर्ट : गणेश पुजारा
खटीमा : नवरात्रि के प्रथम दिन चकरपुर बाजार में शिव रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला का शुभारंभ किया गया रामलीला शुभारंभ डॉक्टर प्रेम सिंह एमडी सौरभ हॉस्पिटल ,डॉक्टर देव बहादुर चंद, डॉ वरुण अग्रवाल भाजपा जिला महामंत्री श्री हिमांशु बिष्ट एवं अन्य रामलीला पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा फीता काटकर किया गया रामलीला का प्रथम दृश्य नटी सूत्रधार ,कामदेव द्वारा नारद की तपस्या भंग करना नारद का सिल निधि राजा के द्वार में प्रवेश , विश्वमोहिनी के स्वयंवर में नारद का उपहास उड़ाना विश्व मोहिनी का विष्णु के गले में स्वयंबर माला डालना नारद द्वारा विष्णु भगवान को श्रापित करना उपहास उड़ाने वाले दोनों को नारद द्वारा निशाचर बनने का श्राप देना रावण विभीषण और कुंभकरण की तपस्या से भगवान शंकर का प्रसन्न होना और मनोवांछित वरदान देना आदि अन्य दृश्य भी दर्शाए गए नारद के पात्र ३५ वर्षों से लगातार रामलीला मैं अलग-अलग अभिनय से दर्शकों को अपनी कलाकारी से रिझा रहे पंडित कांति बल्लभ तिवारी ने दर्शकों का मन मोह लिया इस अवसर पर शिव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद राजा कोषाध्यक्ष श्री मनोहर बिष्ट संरक्षक श्री एडवोकेट श्री गोपाल सिंह बिष्ट एडवोकेट श्री राकेश बिष्ट व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष श्री धीरज पांडे कमान सिंह जीना जीवन सिंह पोखरिया अजय पोखरिया किशोर पानू मोहन सिंह सामंत लालता प्रसाद भट्ट अन्य पदाधिकारियों सहित दर्शक उपस्थित रहे.

