Team uklive
चम्बा : नगर पालिका परिषद चंबा मे शहर को स्वच्छ और साफ रखने के लिए रात्रि कालीन सफाई कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है ताकि नगर में साफ-सफाई को चुस्त दुरुस्त किया जा सके इस रात्रिकालीन सफाई सेवा के लिए अधिशासी अधिकारी शिव सिंह चौहान स्वयं बाजार मे डटे हुए है पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सेमवाल एवं गब्बर बिष्ट उक्त कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं इस मौके पर अधिशासी अधिकारी श्री शिव सिंह चौहान ने बताया की नगर को साफ स्वच्छ रखने के लिए रात्रिकालीन सफाई सेवा चलाई जा रही है साथ ही सभी निवासियों /व्यापारियों से अपील की जाती है कि अपने घरों व प्रतिष्ठानोंका कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले सड़कों पर इधर-उधर न फैलाएं तथा पॉलिथीन का प्रयोग न करें पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए भी अपना सहयोग प्रदान करें!यह कार्य जन सहभागिता से ही संपन्न हो सकता है सभी का सहयोग अपेक्षित है


