रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : लखीमपुर में किसानों की हत्या और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज उत्तरकाशी कांग्रेस द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण व् नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
कल रविवार को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में तीन कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी चढ़ा दी जिस हिंसा में किसान शहीद हो गए। इस हिंसात्मक घटना से देशभर के लोगों में भारी रोष व्याप्त है, देश के हर वर्ग व हर क्षेत्र से लोग किसानों के समर्थन में आगे आ रहे है। इसी परिपेक्ष में कल देर सायं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखीमपुर के लिए निकली तो उन्हें उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा लखनऊ में ही गिरफ्तार कर लिया जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में निजी अधिकारों का हनन है।
किसान हत्या व भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये पर आज देशव्यापी प्रदर्शन व सामूहिक गिरफ्तारी के तहत उत्तरकाशी में भी जमकर आक्रोश देखने को मिला। यहां पूर्व विधायक के नेतृत्व में मुख्यालय के बसअड्डे पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम व जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे कांग्रस कार्यकर्ता व पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसमे भारी पुलिस बल के समक्ष स्थानीय कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। जिन्हें पुलिस वैन द्वारा पुलिस लाइन ले जाया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, पालिका सभाषद सविता भट्ट, उषा चौहान, देवराज बिष्ट, बुद्धि सिंह राणा, महावीर चौहान कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, बिजेंद्र नौटियाल, दिग्विजय नेगी, गिरबीर परमार, पंचायत प्रकोष्ठ के रमेश नेगी, OBC प्रकोष्ठ के विजयपाल महर, वेदप्रकाश व्यास, मनोज डंग, जयवर्धन बिष्ट, महिला कांग्रेस की पवित्रा राणा, कमली भंडारी, राखी राणा युवा कांग्रेस के गोपाल भंडारी, दीपक रावत, बंटी, आदि अनेक मौजूद रहे।
विजयपाल सजवाण पूर्व बिधायक गंगोत्री


