छुट्टी पर घर आए आसाम राइफल के जवान राम सिंह सामंत की हार्ट अटैक से मौत

Uk live
0

रिपोर्ट :गणेश पुजारा 

खटीमा :  छुट्टी पर घर आए आसाम राइफल के जवान राम सिंह सामंत की हार्ट अटैक से मौत. 

तिगरी निवासी राम सिंह पुत्र  गोविंद सिंह सामंत एक महीने पहले आसाम राइफल से दो महीने की  छुट्टी अपने घर टीगरी आए हुए थे. 

आज सुबह ६:०० बजे  जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए लाल कोठी क्षेत्र की तरफ निकले तो  व्यायाम  करते-करते अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वही  शारदा पुल  लाल कोठी   के पास  गिर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई यह देख आसपास में व्यायाम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना तत्काल लोहिया हेड पुलिस चौकी इंचार्ज को दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने १०८ की मदद से उन्हें खटीमा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार जनों के सुपुर्द कर दिया. 

राम सिंह अपने पीछे अपनी  पत्नी एवं दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गए. राम सिंह सामंत की इस अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई  हर कोई सदमे में है कि अच्छा भला आदमी अचानक  कैसे जा सकता है   परिवार में पत्नी मां और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top