चम्बा(रानीचौरी) के मुख्य गेट पर कांग्रेस का सांकेतिक उपवास

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी : शनिवार को  रानीचौरी के मुख्य गेट पर टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय  के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए उपवास किया।

   ज्ञात हो कि वर्ष 2007 में तत्कालीन सरकार ने किशोर उपाध्याय की माँग पर टिहरी के रानी चौरी में "औद्यानिक ओर वानिकी विश्वविद्यालय" की स्थापना  करवाई थी, यह विश्वविद्यालय चार माह तक सुचारू रूप से चला, किँतु बाद में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी तो इस विश्वविद्यालय को भरसार(पौड़ी)में अंतरित कर दिया गया, इसी प्रकार देवप्रयाग के कुमालड्डा में स्वीकृत NCC एकेडमी को भी शिफ्ट किया गया ,इसी प्रकार श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय का भी बुरा हाल है, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी हाल अच्छा नही है

कह सकते है कि सरकार का इन पर कुशल नियंत्रण नही है या वे जानबूझकर इनकी उपेक्षा कर रहे है. 

वक्ताओं ने इस उपवास में सभा को संबोधित करते हुए टिहरी, की उपेक्षा को लेकर अपने विचार रखे और भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया ।

कहा क्योंकि तेईस तारीख से उतराखण्ड विधानसभा का सत्र  शुरू हो रहा है, इसलिए हमारी सरकार से माँग है कि औद्यानिक और  वानिकी विश्वविद्यालय भरसार की एवज में टिहरी (चम्बा)के रानीचौरी में जड़ी बूटी एवं वानिकी विश्वविद्यालय स्वीकृत कर स्थापित किया जाय।

देवप्रयाग के कुमालड्डा में शीघ्र NCC एकेडमी स्थापित की जाय।

इसके साथ ही श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय चम्बा की स्थिति को सुधारा जाय।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय चम्बा से हटाए गए कर्मचारियों को यथा शीघ्र बहाल कर नौकरी पर रखा जाय।

हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज डिबनु की हालत को सुधारा जाय।

   एक दिवसीय उपवास में किशोर उपाध्याय के साथ पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी , पालिका अध्यक्ष  सुमना रमोला , पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, ,शहर कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष राजेश्वर बडोनी, शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के अध्यक्ष देवेंद्र नोडियाल, ,शिक्षक संघ के महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा ,सभासद शक्ति जोशी,, विक्रम तोपवाल,सोहनवीर सिंह सजवाण, विजल दास, सेवानिवृत्त कैप्टन गबर सिंह नेगी,  रजनी भट्ट,  शिवि भंडारी,  लक्ष्मी रावत,हरि सिंह राणा,बालेंदु भूषण उनियाल, सत्य प्रसाद भट्ट,छात्र संघ अध्यक्ष कामेश नेगी, दीपक चमोली,जयप्रकाश कोठारी, प्रदीप कोठारी, राजेश कोठारी, भीम सिंह नेगी, अनुराग ममगाई, सचिन रावत,प्रीतम सिह रावत, अजित सिंह रावत, सुशील कोठारी, धनीराम नोटियाल,आदि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top