Team uklive
उत्तरकाशी : श्याम स्मृति वन में रक्षा सूत्र आन्दोलन के प्रणेता सुरेश भाई की उपस्थिति में रक्षा सूत्र कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर हिमालय प्लांट बैंक श्याम स्मृति वन के अध्यक्ष प्रताप सिंह पोखरियाल 'पर्यावरण प्रेमी' ने सुरेश भाई का स्वागत साॅल पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।तत्पश्चात सभी लोगों ने पेड़ पौधों पर रक्षा सूत्र बाँधकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुरेश भाई ने कहा कि प्रताप पोखरियाल द्वारा भूस्खलन क्षेत्र वरुणावत तलहटी पर बने वन में काफी जैव विविधता है जिसमें विभिन्न प्रजातियों के असंख्य छोटे-बड़े पेड़-पौधे है जो शुद्ध वायु का संचार करने के साथ हिमालय से प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। प्रताप पोखरियाल ने कहा कि इन वृक्षों पर रक्षा सूत्र बाँधकर यह शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं कि यह हमारे लिए बहुत ही बहुमूल्य हैं इसलिए हम भाई बंधुओं की तरह इनकी रक्षा के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र नौटियाल, रमा डोभाल, डाॅ. प्रेम पोखरियाल, डाॅ. तिलकराम प्रजापति, लोकेन्द्र परमार, डाॅ. शम्भू प्रसाद नौटियाल, अनिल बसेरी, कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट करन, शुभम, सिद्धार्थ, तथा कनिष्क परमार आदि उपस्थित थे।



