पुरोला में महिला कनिष्ठ अभियंता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ ठोस कार्यवाही के साथ इस तरह का शर्मनाक कृत्य करने पर सख्त से सख्त सजा मिले: विजयपाल सिंह सजवाण

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के एक उच्च अधिकारी पर पुरोला ब्लॉक की एक महिला कनिष्ठ अभियंता ने छेड़छाड़ करने व यौन शोषण करने की कोशिश का आरोप लगाया है। देवभूमि उत्तरकाशी के इस सीमांत क्षेत्र में जिले के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस तरह के कृत्य पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने निंदा व्यक्त कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है। 


इस तरह की घटना पर उन्होंने सरकार को आढ़े हाथों लेकर कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा ऐसी विक्षित मानसिकता वाले अधिकारी जिले में तैनात किए है जो हमारी मातृशक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार कर समाज को शर्मशार कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के शर्मनाक कृत्य करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही नही की जाती है तो वे मातृशक्ति के सम्मान में धरना एवं प्रदर्शन कर महिला को न्याय दिलाने का काम करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top