कांग्रेस पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव का बजाया शंखनाद. वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता. विजयपाल सजवाण. पूर्व गंगोत्री विधायक

Uk live
0

 रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 


उत्तरकाशी:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने आज विकासखंड डुंडा के कुराह, बिट्टा, वीरपुर डुंडा आदि गांवों का भ्रमण किया।


 इस दौरान उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों को बताया और कहा कि पूरे प्रदेश में जनता परिवर्तन चाहती है। बूथ स्तर पर पार्टी बैठक के क्रम में आज पूर्व गंगोत्री  विधायक सजवाण ने ग्रामीणों के साथ चर्चा कर बिभिन्न मसलों पर संवाद किया।

 इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के बीच भविष्य के उद्देश्यों पर गहनता से चर्चा कर 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी बात की गयी। भाजपा की वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त क्षेत्र की आम जनता निकट चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है, क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व गंगोत्री विधायक को मिल रहा लोगों का  समर्थन निश्चित ही 2022 में बड़ी जीत दिलाएगा।

 बूथ स्तर की इन बैठकों में मौजूद ग्रामीणों ने पूर्व सरकार में हुए विकास कार्यों को वर्तमान सरकार की तुलना में बेहतर बताया। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि पूरे क्षेत्र में लोग भाजपा से उब चुके है ओर अब कांग्रेस की ओर जनता का रूझान बढ़ते जा रहा है। 


इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने 2022 में पूर्ण समर्थन के साथ  सजवाण  को कैबिनेट मंत्री बनाने की बात कही।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट आनंद प्रकाश गौतम, ग्राम प्रधान सरिता बिष्ट, क्षे0पं0 सदस्य  गीता बिष्ट, पूर्व प्रधान राजेश नेगी, कमल सिंह, पालिका सभाषद देवराज बिष्ट, सेक्टर प्रभारी गैणालाल गौतम, महिला पट्टी अध्यक्षा  कमलेश, पूर्व क्षे0पं0 नीलकमल,  चरण सिंह, डुंडा शहर अध्यक्ष सुनील नेगी, यशवीर, हरदयाल, शेखर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top