प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत का कंडीसोड में हुआ भव्य स्वागत

Uk live
0

Team uklive

 टिहरी : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत का टिहरी जनपद के धनोल्टी विधानसभा के कंडीसोड पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट  एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया ।


रंजीत रावत ने कहा भाजपा के शासनकाल में गरीब आदमी का जीना मुश्किल हो गया है भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया भाजपा को झूठ बोलने की महारत हासिल हो गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि धनोल्टी विधानसभा के कांग्रेस जनों को एक होकर इस बार उत्तराखंड के विधानसभा में अपना विधायक भेजना होगा नहीं तो धनौल्टी विधानसभा का विकास 50 वर्ष पीछे खिसक चुका है विगत 15 सालों से यहां कांग्रेस का विधायक नहीं है जिस कारण क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है।


 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा भाजपा ने एक भी अपना चुनावी वादा पूरा नहीं किया भाजपा ने इस प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के साथ छलावा किया है उन से वोट लेकर उनको धोखा दिया है 2022 में नौजवान भाजपा को इसका जवाब देंगे।


 उपरोक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मनमोहन सिंह मल्ल वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमेरी बिष्ट सूर्या पवार विजय विजय पाल सिंह रावत सुमन सिंह बिष्ट ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

बैठक में दो दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top