रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डा. प्रमोद उनियाल 21 जुलाई से जिलेभर में हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। करीब दो माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में गांव-गांव पौधरोपण के अलावा पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग करने और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी देंगे। इसके लिए पर्यावरणविद, स्वयं सहायता समूह और विषय विशेषज्ञ भी उनके साथ जाएंगे।
वनस्पति शास्त्री व पर्यावरणविद डा. उनियाल ने सोमवार पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि वह वर्तमान में भाजपा की ओर से जिले में हरेला कार्यक्रम के भी संयोजक हैं। बताया पार्टी कार्यक्रम के अलावा वह पर्यावरण के प्रति लोगों को जानकारी देने, संसाधनों का प्रबंधन और वृक्षारोपण को लेकर गांव-गांव जाकर हरियाली कार्यक्रम चलाएंगे। इसका शुभारंभ टिहरी विधानसभा क्षेत्र से किया जाएगा। कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। ग्राम प्रधानों, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को भी इससे जोडेंगे। ग्राम प्रधानों को पौधे दिए जाएंगे। बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को वह स्वयं के संसाधनों से पुरस्कृत भी करेंगे। 21 सितम्बर को अभियान का समापन किया जाएगा। कहा कि जिले में घटते जंगल चिंता का सबब हैं। इससे होने वाले नुकसान की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में पर्यावरण को लेकर जागृत नही होगी तब तक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, हरेला पर्व, जैवविविधता सुरक्षा आदि योजनाओं का कोई ओचित्य नही।
हमको आम जनमानस को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।



