रिपोर्टिंग::: सत्यप्रकाश ढौंडियाल
घनसाली : उत्तराखंड के आशा स्वास्थ्य कार्य कार्यकत्री यूनियन के बैनर तले भिलंगना ब्लॉक के आशा वर्कर्स ने अपने 12 सूत्री मांगो को लेकर भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय से तहसील घनसाली तक नारे बाजी के साथ रैली निकाल कर तहसीलदार घनसाली आशीष घिल्डियाल के माध्यम से सुबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य तेजराम सेमवाल ने आशा स्वास्थ्य कार्य कर्ती की मांगो पर प्रदेश सरकार से विचार करने की मांग की।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग। के जिलाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र ने आशा वर्कर्स की मांगो का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगो का हल निकालने की मांग की।
यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष मीना थपलियाल, उपाध्यक्ष कमला भंडारी, कोषाध्यक्ष उषा नेगी ने अपनी बारह सूत्री मांगो के बारे बताते हुए कहा कि सरकार उन्हें सरकारी सेवक का दर्जा देकर न्युनतम मानदेय, कोविड कार्य में लगी आशा वर्कर्स को कोरोना भता के साथ पचास लाख तक जीवन बीमा, दस लाख का स्वास्थ्य बीमा, तथा आशाओं के साथ अस्पतालों में सम्मान जनक व्यवहार , जब तक मासिक भत्ते नही दिये जाते तब तक कोरोना डियूटी ना लगायी जाय। इस अवसर पर पुष्पा देवी विनीता देवी, रमा देवी, देविश्वरी, जगदम्बा देवी, रोशनी देवी, विजयश्वारि देवी,
पूर्णा देवी, प्रमिला देवी, गुलाबी देवी, रेखा देवी, सतेयशवरी देवी, अनिता देवी, कविता देवी सहित अनेक आशा वर्कर्स ने अपने मांगो को रखा।



