रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : मंगलवार 01 जून से सारे NHM कर्मी होम आईसोलेसन पर चले गए जिससे अस्पतालो मे कार्य नहीं हो पाए और लोगों को भी दिक्क़ते आई.
आपको बता दे अपनी नौ सूत्रीय मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के लगभग पैतालीस सौ कर्मी दो दिन के लिए होम आईसोलेट हो गए हैं जिस कारण अस्पतालो मे सारी सेवाएं बंद रहने से लोगों को भी दिक्क़ते आई.
NHM संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने uklive से फोन पर बातचीत मे बताया कि सरकार हमारी मांगे मानने को तैयार नहीं है जबकि सारे छोटे - बड़े कार्य NHM कर्मी ही करते हैं उसके बाद भी हमारे साथ सरकार का भेदभाव वाला रवैया समझ से परे है.
उन्होंने कहा अभी दो दिन के लिए पूरे प्रदेश मे NHM कर्मी होम आईसोलेसन पर हैं इसके बाद वही सरकार हमारी नहीं सुनती है तो आगे की रणनीति बनाई जायेगी.
आपको बता दे NHM कर्मी काफी समय से सरकार से अपनी मांगो के लिए वार्तालाप कर रहे थे परन्तु सरकार के कानो मे जू रेंगती नहीं दिख रही है.
आज जब सारे NHM कर्मी पूरे प्रदेश मे होम आईसोलेट हो गए है तो इन दो दिनों मे जो लोगों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा सरकार को भी अपने अहम को दरकिनारे करते हुए NHM कर्मियों की मांगे माननी चाहिए.




