गजा बाज़ार में कोविड कर्फ्यू नियमों का पालन नहीं करने पर चालान काट कर 1500 रुपए की धनराशि वसूली गई

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी : गजा बाज़ार में आज कोविड कर्फ्यू नियमों का पालन नहीं करने पर चालान काट कर 1500 रुपए की धनराशि वसूली गई । तहसील गजा के नायब तहसीलदार  उपेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश का पालन कराने के लिए नगर पंचायत गजा के वाहन से लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा राजस्व उप निरीक्षक गजा विनोद सिंह राणा सहित होमगार्ड  गजेन्द्र सिंह पुंडीर  ,  मंगल सिंह नेगी तथा राजस्व सहायक  दीपक विजलवाण   बाजार में निगरानी कर रहे हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों के द्वारा  नियमों की अनदेखी करने की जानकारी मिल रही थी ।   आज सुबह से ही नायब तहसीलदार  उपेन्द्र सिंह राणा व राजस्व उप निरीक्षक  विनोद राणा ने बाजार में दुकानों की निगरानी करनी शुरू की जिसमें कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करते हुए  चालान काटे गये । चालान में 1500 रुपए की धनराशि वसूली गई ।आज गजा बाज़ार में नगर पंचायत गजा के कूड़ा वाहन से शासन द्वारा जारी नये आदेशों का पालन करने के लिए प्रचार प्रसार भी किया गया ताकि उसी अनुसार दुकानों को खोला जायेगा तथा मास्क पहनने व सोसल डिस्टेंस रखने को कहा गया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top