रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : बुधवार को सभी वोट मालिक गंगा भागीरथी यूनियन के बैनर तले कोटी कॉलोनी बोटिंग प्वाइंट में 1 घंटे के उपवास में बैठे वोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप सिंह पवार व अध्यक्ष लखबीर चौहान ने कहा कि सरकार सालाना लेने वाला 60000 का टैक्स 3 साल तक आगे बढ़ाएं वह ₹15 प्रति सवारी का टैक्स भी माफ करें साथ ही प्रति वोट मालिक को ₹15000 महीना प्रति ऑपरेटर को ₹10000 महीना देने की भी मांग की वोट यूनियन के प्रवीण सिंह रावत व विरेंद्र सिंह नेगी कहा कि सरकार का टिहरी झील के प्रति सौतेला रवैया अपना रही है बस मालिकों का टैक्स माफ कर दिया जाता है टैक्सी का टैक्स माफ कर दिया जाता है किंतु बोट मालिकों का पैसा अभी तक माफ नहीं किया गया जबकि सरकार को अपनी जेब से कुछ भी नहीं देना धरना देने वालों में यूनियन के संरक्षक कुलदीप पवार अध्यक्ष लखबीर ,कोषाध्यक्ष अजय बहुगुणा, वीरेंद्र नेगी ,प्रवीन रावत ,मनीष नेगी, अजय राणा, प्रदीप पवार ,सचिन, ललित कुमार, परशुराम नौटियाल, प्रशांत रावत, नरेंद्र जोशी, प्रदीप भंडारी, रणबीर महल , धनवीर रावत मौजूद रहे.


