8 जून को प्रतापनगर मे पहली बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का वर्चुअल उदघाटन होगा : सी.ए. राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

 प्रतापनगर : सी.ए. राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली द्वारा, मंगलवार, 8 जून से प्रतापनगर के भदूरा पट्टी में निःशुल्क चिकित्सा शिविरो के विषय मे विज्ञप्ति जारी कि करते हुवे बताया है कि *अनुमान है की भदूरा क्षेत्र के इन चिकित्सा शिविरो से लगभग 8 से 10 हजार ग्रामीणों खासकर महिलाओ व् बच्चों की, अपने गाँव स्तर पर ही स्वाथ्यय सेवाओ तक पहुँच हो सकेगी|* 


कोविड-2019 के सन्दर्भ में, जनस्वास्थ्य की तात्कालिक जरुरतो को देखते हुवे श्री पैन्यूली ने कहा की यह तो सच निश्चित है की महामारी के दबाव के इस दौर में सभी सक्षम और जिम्मेदार नागरिको, संस्थाओ व् संगठनों को मिलजुल कर काम करना ही होगा, केवल सरकारी व्यवस्थाओ पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। कोरोना के साथ ही जनस्वास्थ्य से जुड़ी और कई सारी समस्याओ पर भी साथ-साथ ध्यान देने की जरुरत लगातार महसूस कि जा रही है। खासकर उन क्षेत्रों में,  जहाँ काफी बड़ी संख्या में महिलायें छोटे बच्चो और बुजुर्गो के साथ गाँवो मे चिकित्सा सेवाओं की पहुँच से काफी दूर रहती है|  वर्तमान परिस्थीतियों और स्थानिय जरुरतो को देखते हुवे निःशुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन करना तय किया गया।  


श्री पैन्यूली ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे सूचित किया कि,  गैरसरकारी सस्थाओं और कार्यकर्ताओ के सहयोग से प्रतापनगर के भदूरा पट्टी मे एक दिवसीय पाचॅ निःशुल्क चिकित्सा शिविरो की शुरुआत की जा रही है और  जल्द ही *प्रतापनगर के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी तरह से निःशुल्क चिकित्सा शिविरो का जनहित में आयोजन करने का विचार प्रस्तावित है। जिससे क्षेत्र की कम से कम तीस से चालीस हजार तक की जनसंख्या को लाभान्वित किया जा सकेगा|*  


श्री पैन्यूली ने कहाँ की हालाँकि इस वक्त तमाम लोग स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सक्षम व्यक्ति, सभी अपने स्तर से मास्क-सेनिटाइज़ेसं-द्वाइयो आदि का वितरण कार्य कर रहे है| लेकिन फिर भी समग्रता के साथ, कोरोना महामारी के इस  संक्रमण काल मे स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीणजनो को जिस प्रकार स्वास्थ्य सुविधाये मिलनी चाहिये थी, उसका अभाव बना ही हुवा है| इसलिये इस समय यही जरुरी है की फौरी तौर पर जो सुविधाए जंहा उपलब्ध है, जो भी व्यक्ति, संस्थायें, संगठन, विषय विशेषज्ञ, या अन्य जो कोई किसी भी स्तर पर सह्योग कर सकता है या जिनसे किसी भी प्रकार के सहयोग मिल सकने की संभावना है, प्रतापनगर क्षेत्र के तत्कालिक हित मे बिना संकोच सहयोग लेकर सबको एक मंच पर लाया जाये |

*“बिन्दु” संस्था के संस्थापक सदस्य, श्री पैन्यूली* द्वारा बताया गया इन निःशुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन “बिन्दु” संस्था के सहयोग से किया जा रहा है|  और इस तरह के अनिवार्य सेवा कार्यो को जारी रखने के लिए *“सक्षम प्रतापनगर”* नाम से संगठन तैयार किया जा रहा है| संगठन के तौर पर “सक्षम प्रतापनगर” का जल्द ही विस्तार किया जाना है|  इसका कार्य सम्पूर्ण प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र होंगा|  अभी तक की व्यवस्था में संयोजक गिरीश शर्मा के साथ एक इक्कीस सदस्यीय कार्य समिति पूरे क्षेत्र के लिए मिलकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक सेवा कार्यक्रमों को तय और लागू करेगी|  वर्तमान मे भदूरा पट्टी में लगने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविरो की व्यवस्था भी सक्षम प्रतापनगर संगठन की देखरेख मे होंगा| संगठन सक्षम प्रतापनगर की सदस्यता के लिए सभी स्थानीय व्यक्तियो के साथ ही स्थानीय सगंठन-संस्था- समिति या समूहो की भागीदारी का स्वागत है|  


बिन्दु संस्था के संस्थापक सदस्य श्री  पैन्यूली द्वारा कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे बताया कि इन निःशुल्क चिकित्सा शिविरो का बिन्दु संस्था और बेसिक हेल्थ सेन्टर दीनगाँव के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है| अनुभवी व लम्बे समय तक बी.एस.ऍफ़. में सेवारत रहे डॉ एच.एस. शेखावत, अपनी फर्मसिस्ट्स और कार्यक्रम संयोजक टीम के साथ इन नि:शुल्क चिकित्सा शिविरो में अपनी सेवाए देगे|  शिविर में चिकित्सको द्वारा लिखी जाने वाली सभी आवश्यक दवाईयों को भी निशुल्क देने कि व्यवस्था की गयी है।    

श्री पैन्यूली द्वारा बताया गया कि इन निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आभासी उद्घाटन मंगलवार आठ जून को सुबह 10.30 पर सांसद टिहरी गढ़वाल,  श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह  द्वारा किया जाना तय है।   सांसद द्वारा चिकित्सा शिविर के आभासी उद्घाटन की व्यवस्था भी, कोरोना संक्रमण काल में लोगो की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही, “सक्षम प्रतापनगर” की कार्यक्रम संयोजक टीम की क्षमताओ को प्रतिनिधियों की आवभगत की औपचारिकता में व्यय करने से बचाने के लिये भी किया जाना तय किया गया है|    

कोविड महामारी की गम्भिरता को देखते हुये एक ही जगह पर अधिक लोगो के  जमावडे़ को रोका जा सके, इसीलिये पास-पास के गाँव के लोगो के लिये भी, अलग अलग दिन शिविर की व्यवस्था की  जा रही है।  मंगलवार आठ जून को,  प्रथम चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ मझखेत अवस्थित हित देवता मंदिर के प्रागंण से होगा। उसके बाद यह क्रमश: गुरुवार 10 जून को बनियानी बद्री विशाल टूरिस्ट के प्रागंण  में, 12 जून का कोटालगावॅ इन्टर कालेज परिसर में, 15 जून को सेमधार जूनियर हाईस्कूल में, और इस क्रम का अन्तिम शिविर 17 जून को भरपूरियागावॅ के जूनियर हाईस्कूल परिसर में लगेगा|


सभी स्थानीय जनो से आग्रह रहेगा कि अपने अपने स्तर से सभी सहयोग करे, मास्क लगाकर ही शिविर स्थल पर आये और निश्चित दूरी के नियमो का पालन कर निःशुल्क चिकित्सा शिविरो के आयोजन में सहयोग करे।  

  भदूरा पट्टी मे लगने वाली निःशुल्क चिकित्सा शिविरो की स्थानीय व्यवस्थाओं के लिये सक्षम प्रतापनगर कि इक्कीस सदस्यीय कार्य समिति के लिये सक्रिय स्थानीय कार्यकर्ताओ अभिनव कलूरा, प्रवीण राणा, मनीष नेगी, मनीषा पंवार, जीतसिंह रावत, विजय रावत, राजपाल पंवार, प्रताप थलवाल, ध्यान सिंह थलवाल, पंकज कुमार पैनुली, कुलदीप बिष्ट, यशपाल रावत और अनीता नौटियाल जी आदि को गिरीश शर्मा के सयोजन मे, कार्य करने के लिये, सहमति के साथ नामित किया गया है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top