उत्तरकाशी मित्र पुलिस आये दिन जरुरतमंद व्यक्तियो कि मदद के लिए अपनी सेवा देते दिख रहा हैं

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

 उत्तरकाशी : मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  उत्तरकाशी निर्देशानुसार कोविड काल के दौरान उत्तरकाशी पुलिस  द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन *'मिशन हौसला'* के तहत बुजुर्ग, गरीब, बीमार असहाय एवं जरुरतमंद लोगों के प्रति पुलिस लगातार मानवीय रुख अपनाए हुयी है,



 कल थाना बड़कोट लायबीर महर पुत्र प्यार सिंह महर निवासी बसन्तनगर पुरोला हाल-कस्बा बडकोट द्वारा थाने पर सूचना दी कि वह शादी-पार्टियों में  खाना बनाने का कार्य करता है एवं लॉक डाऊन होने व आवागमन का साधन न होने के कारण एक सप्ताह से बडकोट में फंसा है

 अपने घऱ पुरोला नहीं जा पा रहा है। पुरोला में उसके बुजुर्ग माता-पिता हैं जिनकी देखरेख हेतु उसे अपने घऱ पुरोला जाना है,  किन्तु उसे आवागमन का कोई साधन नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण वह अत्यधिक परेशान है।

मित्र पुलिस ने  मानवता का परिचय देते हुये, प्रभारी निरीक्षक बडकोट द्वारा थाने से  कानि0 जयदेव सिंह को मोटर साइकिल के उक्त व्यक्ति  की सहायता हेतु भेजा गया। कानि0 जयदेव द्वारा उक्त व्यक्ति को बडकोट से  लगभग 35 किलोमीटर  दूर स्थित उसके घर  बसन्तनगर पुरोला सकुशल  पहुंचाया गया।  लायबीर महर उपरोक्त के सकुशल घर पहुंचने पर उनके बुजुर्ग माता-पिता अत्यन्त प्रसन्न हुये। परिजनों  द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया एवं स्थानीय लोगों मित्र पुलिस कि प्रसंशा की गई। 


  मित्र पुलिस द्वारा आये दिन देखने को मिल रहा हैं. मित्रपुलिस  निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा किसी न किसी रूप में ग्रामीणों को पुरे उतररकशी जिले में अपनी सेवा दे रही हैं. चाहे वो रसद सामाग्री हो. किसी व्यक्ति  कि मृत्यु हो. स्वयं आगे आ कर हर सम्भव मदद करती दिख रही हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top