देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राज्यव्यापी रक्तदान सप्ताह आयोजित करने जा रही

Uk live
0

 रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राज्यव्यापी रक्तदान सप्ताह आयोजित करने जा रही है। 


इसके अंतर्गत राज्य भर में 62 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। 

उत्तरकाशी में 20 मई 2021 को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में होगा रक्तदान।


देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राज्यव्यापी रक्तदान सप्ताह आयोजित करने जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य भर में 62 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।


 इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य भर में 62 स्थानों पर रक्त दान शिविरों का कार्यक्रम जारी किया है।

इसके तहत 20 मई को उत्तरकाशी मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में जिला कांग्रेस, शहर/ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल व अन्य प्रकोष्ठ की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे।

ऊक्त रक्तदान कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने सभी कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़ कर रक्तदान शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए भागीदारी करने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top