महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में बनेगी सुरक्षा दीवार

Uk live
0

 

  रुद्रप्रयाग... रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में 2013 की केदारनाथ आपदा का असर देखा गया था। भयंकर जल प्रलय होने से  महाविद्यालय के प्रमुख भवन खतरे की जद में आये एवं एक छात्रावास छतिग्रस्त भी हुआ जिसके बाद महाविद्यालय के भवनों को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने हेतु कई बार प्रयास किये गए एवं अब जाकर इस दीवार हेतु धन स्वीकृत हुआ।

महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के विवि प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष लवकुश भट्ट ने बताया कि 2018 में जब वे अध्यक्ष थे उस वक्त महाविद्यालय में 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई जिसके बाद 200 मीटर दीवार का कार्य सम्पन हुआ।

अब हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है इतने सालों के संघर्ष रंग लाने को है जहां बची हुई दीवार का कार्य भी करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि में पूरा हो जाएगा।

लवकुश भट्ट ने कहा कि मैं समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से माननीयमुख्यमंत्री ,माननीय सिंचाई मंत्री जी एवं केदारघाटी के विधायक श्री मनोज रावत जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष परमजीत, आलोक नेगी,शुभम बिष्ट, साक्षी नौटियाल, चित्रा मलिक,छात्र नेता प्रकाश मरोड़ा, विपिन मेहरा आदि छात्र नेता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top