रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
टिहरी... कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने सरकार द्वारा जारी किये बजट को निराशा और हताशा जनक बताते हुए कहा कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का के द्वारा पेश किया गया बजट अत्यंत ही निराशाजनक है तथा उनकी अनुभव हीनता इसमें पूर्ण रूप से परिलक्षित होती है।
1)आज के बजट में गरीब,मजदूर,किसान एवं निम्न वर्ग के लिए कोई भी योजना नहीं रखी गई है जोकि इन वर्गों के साथ धोखा है।
2)टैक्स स्लैब में कोई छूट ना देकर कर्मचारी तथा करदाताओं के साथ भी अन्याय किया गया है
3)ग्रीन बोनस की मांग कर रहे उत्तराखंड सहित अन्य हिमालई राज्यों के साथ केंद्र सरकार ने पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया है।


