रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
नई टिहरी :-कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गठित जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी संबंधित विभागों द्वारा कोरोना संबंधी साप्ताहिक प्रगत्ति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसका संकलन कर आगे की सुनवाई हेतु माननीय उच्च न्यायालय को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में कुम्भ मेले को लेकर विशेष बल दिया गया जिसमें पुलिस विभाग को टिहरी क्षेत्र मुनिकीरेती, देवप्रयाग आदि में सुरक्षा व्यवस्था, रुट चार्ट, अग्निशमन व्यवस्था, ट्रैफिक टोन्ट्रोल के संबंध में स्पष्ट रूपरेखा आगामी बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग को एसओपी जारी होने के बाद 8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक की सभी कक्षाएं शुरू किए जाने को लेकर स्कूलों में सोशल डिस्टनसिंग, सैनिटाइजेशन इत्यादि संबंधी प्लानिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। समिति द्वारा नई टिहरी शहर में दुकानदारों द्वारा मास्क नहीं पहनने को लेकर थाना प्रभारी नई टिहरी को गश्ती वाहन द्वारा अंनौंसमेन्ट करने को कहा गया है।
कहा कि कोरोना से बचाव के दृष्टिगत जनपद में जो भी कार्य किये जा रहे हैं उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में समिति के सदस्य/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार ने कहा कि कुम्भ के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तीनों विंग को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यो को संपादित किये जाने की आवश्यकता है समिति से सदस्य/अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि जनपद में कोरोना के बहुत कम मामले सामने आ रहे है जो कि सभी संबंधित अधिकारियों की कड़ी मेहनत एवं टीम भावना से कार्य करने का परिणाम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि उनके द्वारा साप्ताहिक रूप से जो भी प्रगत्ति रिपोर्ट समिति को उपलब्ध कराई जा रही है उसमें आंकड़ो का स्पष्ट उल्लेख हो साथ ही विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं फोटोग्राफ को अनिवार्य रूप से संलग्न किये जाने की आवश्यकता है। ताकि सुनवाई के दौरान माननीय उच्च न्यायालय को जनपद की वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके। डॉ एमपी सेमवाल, पुलिस विभाग के अधिकारी आरके सकलानी व आनंद सिंग, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक एसएस बिष्ट, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, इ०ओ० प्रतिनिधि नगर पालिका/पंचायत गजा, टिहरी, मुनिकीरेती, देवप्रयाग के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।