रिपोर्ट-- नदीम परवेज़
धारचूला .... धारचूला के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा में रहने वाले सीमावर्ती लोगो को अन्तर्राष्ट्रीय झुला पुल स्थायी रूप से खुलने पर काफी राहत मिलेगी
नेपाल की ओर से झूलापुल को खोलने की पहले ही अनुमति दे दी गई थी ।अब भारतीय प्रशासन ने भी पुल खोलने के आदेश जारी कर दिए है । पिथौरागढ़ में झूलाघाट , बलुवाकोट,डोडा, जौलजीबी,ओर धारचूला में पुलों से भारत से नेपाल आवाजाही होती है । 24 मार्च 2019 को झुला पुल को कोरोंना महामारी व चीन व नेपाल के साथ आपसी मतभेद के चलते झुला पुल को बंद किया गया था। 10 माह बाद सामान्य आवाजाही के लिए खोला गया झुला पुल ।
समस्त व्यपारियों में उत्साह का माहोल है नेपाल रोड के व्यापारी खुशाल धामी ने दोनों देशों के जिलाधिकारी महोदयों को धन्यवाद दिया और कहा कि कोरोनावायरस के काल में व्यापार बर्बाद हो गया था शायद अब कुछ राहत मिलेगी ।
खुशाल धामी नेपाल रोड व्यापारी


