Team uklive
देहरादून.... कैंट बोर्ड द्वारा कैंट क्षेत्र में वेंडिंग जोन बनाए जाने और उनके आंवदन में पारदर्शिता लाने को लेकर आज आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आंनद ने बोर्ड की सीईओ तनु जैने से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीईओ से मिलकर लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर चर्चा की ,जिसका संज्ञान लेते हुए कैंट सीईओ ने तत्काल पारदर्शिता लाने का आश्वासन दिया।
रविन्द्र आंनद ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा शिकायतें मिल रही थी कि, कैंट बोर्ड ,वेंडिंग जोन में अपने चहेतों को ज्यादा तरजीह दे रहा है ,जिससे लोगों में काफी नाराजगी थी और इसी सिलसिले में बोर्ड की सीईओ से उन्होंने आज मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन के अलौटमेंट पर किसी भी राजनैतिक हस्तक्षेप और दबाव को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर अब एलौटमेंट पर कोई गडबडी सामने आती है, तो आप पार्टी इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गरीबों के हक पर डाका डालना चाहते हैं लेकिन गरीबों का हक आप पार्टी नहीं छिनने देगी। उनके मंसूबों को कतई पूरा नहीं होने दिया जाएगा। गरीब को उसका हक मिलकर रहेगा ,जिसके लिए आप पार्टी संघर्ष करने को तैयार है।
आम आदमी पार्टी का गठन ही भ्रष्टाचार निवारण के लिए हुआ है, और सिर्फ कैंट बोर्ड ही नहीं ,बल्कि जहां भी भ्रष्टाचार होगा आप पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ हर जगह खडी रहेगी और लडाई लडेगी। आंनद ने कहा कि ,पहले ही इस प्रदेश को नेताओं और अधिकारियों ने लूटने का काम किया है ,लेकिन अब प्रदेश को लुटने नहीं दिया जाएगा। किसी भी आम आदमी का हक छिनने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने साथ ही प्रेम नगर के पार्कों के हालातों से भी कैंट सीईओ को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ,पार्क बच्चों के खेलने के लिए और बुजुर्गों के लिए बनाए गए हैं ,लेकिन आज ये सभी पार्क बदहाल हो गए हैं। ये पार्क आज असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुके हैं ,जहां से माता एंव बहनें गुजरने से कतराती है। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर में भगत सिंह पार्क, दशहरा ग्राउंड, गुरुद्वारा मंदिर के पास वाला पार्क एवं समस्त अन्य पार्कों की कैंट बोर्ड को उचित देखभाल और सफाई करवानी चाहिए जिसपर सीईओ द्वारा तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विपिन खन्ना ,प्रेम नगर सर्कल हेड मोहन सिंह खालसा, मुकेश सिंह ,नवीन सिंह चैहान आदि मौजूद रहे।



https://youtube.com/playlist?list=PLyOxUSba9ISlvYnvuKXrQ8Y6On40Uj1cR
जवाब देंहटाएंhttps://youtube.com/playlist?list=PLyOxUSba9ISlvYnvuKXrQ8Y6On40Uj1cR
जवाब देंहटाएं