टिहरी पुलिस ने साईबर ठगी मे वापस कराये चौरासी हजार नौ सौ सत्तर रूपये

Uk live
0

 

रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 


टिहरी आम जनमानस के साथ हो रहे साईबर अपराधों को गम्भीरता से लेते हुये साईबर अपराध की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल निस्तारण करने हेतु साईबर सैल प्रभारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा  निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में नई टिहरी क्षेत्रान्तर्गत रघुवीर हाल निवासी न्यू टिहरी के साथ ₹1,00,000 की साइबर ठगी होने के संबंध में साइबर सैल टिहरी गढ़वाल को सूचना प्रेषित की गई। साइबर सैल टिहरी गढ़वाल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आवेदक के खाते से निकली धनराशि /-84,970 रुपये वापस करवाये गये। उक्त पीडित व्यक्ति द्वारा टिहरी पुलिस/ साइबर सैल द्वारा किये गये त्वरित  कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया गया।
एसएसपी का कहना था  कि जनपद टिहरी पुलिस आमजन मानस की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर है। साइबर जैसे गम्भीर आर्थिक अपराध पर तत्काल कार्यवाही  करते हुए पीडित को राहत दिलायी जायेगी। जनपद पुलिस द्वारा जनता को साइबर अपराध के संबंध मे लगातार जागरूक किया जायेगा।साथ ही उन्होंने सभी से निवेदन किया कि  किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें. 
किसी को भी अपना ATM का नम्बर पासवर्ड , ोटप, CVV नम्बर शेयर ना करें अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें. 
अंजान QR कोड स्कैन ना करें  जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top