रिपोर्ट- नदीम परवेज़
धारचूला आईटीबीपी की मिनी बस ताकुलं आइटीबीपी शिविर में जाते समय तवाघाट ज्योंति नाला के पास अनियंत्रित होकर से 50 मीटर नीचे काली नदी में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। दो जवान घायल हुए है।
जिनको उपचार हेतु सरकारी अस्पताल धारचूला लाया गया ।
वाहन में एक जवान आईटीबीपी का चालक दीवान सिंह पिंगल निवासी जोशी खेत कालिका उम्र 45 साल है
दूसरा जवान एसएसबी के हरीश सिंह निवासी जोशीखेत कालिका उम्र 30 वर्ष है
घटना दिन के 4 बजे की है। स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी निकट एसएसबी पोस्ट के जवानों को दी।
इसी बीच
सयोगं से डीडीहाट के 11वी वाहिनी एसएसबी के डिप्टी कमाडेंट प्रणव शुक्ला अपने वाहन से जा रहे थे। उनको घटना की जानकारी मिलने पर उनके नेतृत्व में 11 वी वाहिनी एसएसबी के इंस्पेक्टर अनूप रावत, इंस्पेक्टर सुदर्शन, एसआई रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव सहित 10 जवानो और स्थानीय लोगो की टीम ने दोनों जवानो को वाहन के शीशे तोड़कर रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उसके बाद एसएसबी ने अपने वाहन से उक्त दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
उपचार कर रहे डॉ जगमोहन गर्ब्याल ने बताया कि दोनों जवानो को हेड इंजरी है। उन दोनों को पिथौरागढ़ रिफर किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट अस्पताल पहुंची



