पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में की पुलिस अधीक्षक से शिस्टाचार भेंट

Uk live
0

 रिपोर्ट... वीरेंद्र नेगी 



  उत्तरकाशी... पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण  के नेतृत्व में आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक  मणिकांत मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर शहर एवं जनपद की बिभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। 


जिले में नियुक्ति होने पर पूर्व विधायक सजवाण ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद पुलिस कप्तान से उत्तरकाशी की कुछ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गयी, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर व्यवस्थाओं को दुरुस्थ करने का भरोषा दिया गया। 


उत्तरकाशी शहर में बेतरतीब ढंग से पार्क होती गाड़ियों से आमजन और राहगीरों को बाजार चलने में होने वाली कठिनाइयों के अलावा युवा वर्ग में नशे की बढ़ती प्रवृति को रोकने के लिए नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ज्यादा सक्रिय दिखे। 


इस मौके पर पूर्व गंगोत्री विधायक सजवाण  ने उन्हें शुभकामनाएं देकर जनहित के कार्यों में पुलिस को हर संभव सहयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, शीशपाल पोखरियाल, सभाषद अजीत गुसाईं, वेदप्रकाश व्यास, यशपाल सजवाण व प्रताप प्रकाश पंवार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top