रिपोर्ट - ज्योति डोभाल
टिहरी नरेन्द्र नगर में सब रजिस्टार ऑफिस खोलने की मांग को लेकर, आज आम आदमी पार्टी के टिहरी जोन प्रभारी हर्षित नौटियाल व ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सूरत सिंह रौतेला जी के नेतृत्व में, कुछ बार एसोसिएशन के सदस्यों और आप कार्यकर्ताओं द्वारा ,एसडीएम कार्यालय में एक ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान हर्षित नौटियाल ने बताया कि ,क्षेत्रीय लोग पिछले 10 वर्षों से इस मांग को उठाते आए हैं ,कि सरकार एक सब रजिस्टार ऑफिस नरेन्द्र नगर में खोले, लेकिन ना ही क्षेत्रीय विधायक ,और ना ही मौजूदा सरकार ने लोगों की इस गंभीर मांग पर कभी कोई ध्यान दिया।
उन्होंने बताया कि यहां के लोगों को रजिस्टी संबंधी कार्यों के लिए अपनी विधानसभा नरेंद्रनगर से 90 से 100 किलोमीटर दूर देवप्रयाग जाना पडता है ,जिससे लोगों को तमाम तरह की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है इसलिए ग्रामीण लंबे समय से नरेंद्रनगर में सब रजिस्ट्रार ऑफिस खोलने की मांग करते आ रहे थे । नरेंद्रनगर से देवप्रयाग की दूरी में ग्रामीणों का समय के साथ साथ उनपर आर्थक बोझ की मार अलग पडती है। इसके साथ ही कई दफा अधिकारी और कर्मचारियों के दफ्तरों में ना मिलने से ,समय पर काम भी नहीं हो पाते, जिस वजह से उन्हें कई बार देवप्रयाग के कई चक्कर लगाने पडते हैं।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ,ये सरकार लोगों की समस्याएं सुनने को कतई तैयार नहीं है। आज प्रदेश में कई लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं ,लेकिन अफसोस है कि ,उनकी मांगों पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया जाता जो बडे दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने ज्ञापन देकर ये मांग की कि सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधन करे और एक सब रजिस्टार कार्यालय नरेन्द्रनगर में खोले ताकि नरेंद्रनगर विधानसभा को इस समस्या से निजात मिल सके।
इस दौरान उनके साथ बार एसोसिएशन के सदस्यों में श्री लालमणि रतूड़ी, लाल सिंह मेटला, महिपाल सिंह पोखरियाल, अनिल कुकरेती, हरि प्रकाश गैरोला, राजेंद्र सिंह कलूड़ा, प्रेम जयसवाल ,राजेंद्र सिंह रौतेला ,भगवान सिंह चैहान, शंभू प्रसाद चमोली आदि सदस्य मौजूद रहे।


