जिलाधिकारी ने NH, BRO, आलवेदर सड़क तथा अन्य निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों के बच्चों को भी पल्स पोलियो खुराक पिलाने के निर्देश सीएमओ को दिये.

 रिपोर्ट.... वीरेंद्र नेगी 


उत्तरकाशी.... जिलाधिकारी ने NH, BRO, आलवेदर सड़क तथा अन्य निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों के बच्चों को भी पल्स पोलियो खुराक पिलाने के निर्देश सीएमओ को दिये. 

 राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने ढाई साल के बालक आरव को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। 


इस दौरान जिलाधिकारी की धर्म पत्नी  प्रज्ञा दीक्षित ने भी बच्चों को पोलियों खुराक पिलाई। डॉ सीएस रावत ने जिलाधिकारी के पुत्र मिवान दीक्षित को पोलियो खुराक पिलाई।

      जनपद में आज 340 बूथों पर शून्य से पांच साल तक के 34983 बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाई जाएगी। जबकि पहली व दो फरवरी में छूटे हुए बच्चों को आशा,आंगनवाड़ी व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाई जायेगी। 

     जिलाधिकारी ने NH, BRO, आलवेदर सड़क तथा अन्य निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों के बच्चों को भी पल्स पोलियो खुराक पिलाने के निर्देश सीएमओ को दिए।

           इस दौरान प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डॉ बीएस रावत,डॉ बीके विश्वास,आईईसी कोर्डिनेटर अनिल बिष्ट सहित आशा कार्यकत्री उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया कड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने पर अध्यापक जयवीर सिंह निलंबित

सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, परीक्षा में 91.39 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए

ब्रेकिंग उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास यात्रियों की बस वाहन दुर्घटनाग्रस्त