IPL की तर्ज पर पहली बार जनपद में आयोजित होगी 'टिहरी प्रीमियर लीग' " 12 टीमों को मिलेगा मौका

Uk live
0


रिपोर्ट.... ज्योति डोभाल 



  टिहरी.... डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट एकेडमी के सयुक्त तत्वाधान में, गांधी स्टेडियम बौराड़ी में रविवार 10 जनवारी से जनपद स्तरीय 'टिहरी प्रीमियर लीग', क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा ले पायेंगी !

आज आयोजक समिति की बैठक हुई, जिसमे प्रतिभागी टीमों, लीग का प्रारूप, प्राईज, और तिथी पर चर्चा हुई, आयोजक समिति के संयोजक अशद आलम ने बताया की चैम्पियनशिप की 12 टीमें,

(जिनमे - चम्बा-चेलेंजर्स, देवप्रयाग-ड्रीमर्स, घनसाली-गेंबलर्स,  फकोट-फाईटर्स,गढ़वाल वंडर्स, लम्बगांव-लानसर्स, कीर्तिनगर-नाईटर्स,बौराड़ी-ब्लास्टर्स,पौड़ीखाल-पाईरेट्स, चिन्याली-चिलर्स,टिहरी-टाईगर्स, जौनसारी-जगुआर्स शामिल हैं )

चैम्पियनशिप की सभी 12 टीमों को 6-6 के दो पूल में रखा गया है, सभी टीम लीग राउंड में 5-5 लीग खेलेंगी!

डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी, उपाध्यक्ष गौरव परमार, नरेंद्र, प्रकाश,सलमान , सूजल, दिवाकर बेलवाल,ख्याति शर्मा, वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख ,अफताब खान रोबिन रांगड़, गौरव गुसाई, रवि गुनसोला, शाद हसन, कुलदीप आदि उपस्थित थे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top