इंटेक जिला अध्यक्ष केसर जहां ने थामा आप का हाथ,सैकडों कार्यकर्ता भी हुए आप पार्टी में शामिल - रजिया बेग,आप उपाध्यक्ष

Uk live
0



इंटेक जिला अध्यक्ष केसर जहां ने थामा आप का हाथ,सैकडों कार्यकर्ता भी हुए आप पार्टी में शामिल - रजिया बेग,आप उपाध्यक्ष

Team uklive 



  देहरादून.... आज आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग के नेतृत्व में देहरादून  प्रदेश कार्यालय में इंटेक कांग्रेस की जिला अध्यक्ष केसर जहां ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें जिला प्रभारी संदीप बसोया,सैक्टर प्रभारी रवि बांगिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मौजूद आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि, आज आप पार्टी की नीतियों से प्रदेश की जनता लगातार प्रभावित हो रही है। आप पार्टी पर बढता विश्वास जहां पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा है ,वहीं नए लोगों के जुडने से पार्टी का संगठन और भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को 20 सालों से ठगने का काम किया जा रहा है। आज भी इतने वर्षों में यहां के लोगों को उनके वाजिब हकों से महरुम रखा गया है। रजिया ने कहा कि पार्टी अपनी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ रही है ,और पार्टी का काफिला लगातार बढता जा रहा है। उत्तराखंड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं चाहिए जिनके लिए आज भी यहां की जनता को संघर्ष करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है ,तो जो भी वादे यहां की जनता से किए जाएंगे उन वादों और पार्टी के मेनिफेस्टों पर ही काम किया जाएगा। वहीं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद केसर जहां ने कहा कि,उन्होंने कांग्रेस पार्टी को 26 साल दिए और इंटेक कांग्रेस से जुडे हुए उन्हें 18 साल पूरे हो गए ,लेकिन जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था वो पार्टी ने कभी उन्हें नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी में सच्चे कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है। पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी ने साइडलाईन कर दिया है। इसीलिए अब कांग्रेस से लोगों का विश्वास उठ चुका है। उन्होंने आप पार्टी पर विश्वास जताते हुए कहा कि ,वो यहां सिर्फ सम्मान और प्रदेश के अच्छे भविष्य के लिए आप पार्टी से जुडी हैं और आप पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वो घर घर जाकर पार्टी का प्रचार करेंगी। उन्हें पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वो उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। इस सदस्यता कार्यक्रम में संदीप बसोया,रजिया बेग,उपमा अग्रवाल,दीपक सैलवान,सीमा कश्यप,रवि बांगिया,सुधा पटवाल,रविन्द्र पडियार मौजूद रहे। वहीं पार्टी की सदस्यता लेने वालों में केसर जहां समेत,मुस्कान,रुक्शी,अंजुम,सलमा,अबरार अहमद,अनीता कुमार,मोना अरोडा,शाहिद,धमेन्द्र कुकरेजा,रेनू कटारिया ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top